हरियाणा विधानसभा बजट सत्र मे विपक्ष का बेरोजगारी को लेकर हंगामा
राज्य में हुई वर्षा और ओलावृष्टि से हुए फसलों के नुकसान के लिए स्पेशल गिरदावरी कराई जाएगी: हरियाणा सीएम
चंडीगढ़, 21 मार्च (विश्व वार्ता) हरियाणा विधानसभा बजट सत्र के दूसरे चरण के तीसरे दिन की कार्यवाही शुरू होते ही सदन में बेरोजगारी के मुद्दों से गंूज उठा वहीं रेवाड़ी विधायक चिरंजीव राव ने कहा कि बेरोजगारी में हरियाणा टॉप पर है। ष्टरूढ्ढश्व का यदि डेटा गलत है तो उस पर एक्शन क्यों नहीं लिया गया। विधायक का जवाब मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने दिया। उसका सैंपल का आंकड़ा सिर्फ 5000 हजार है। राज्य में बेरोजगारी की दर लगातार घट रही है।
मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने घोषणा की कि राज्य में हुई वर्षा और ओलावृष्टि से हुए फसलों के नुकसान के आंकलन के लिए स्पेशल गिरदावरी कराई जाएगी। मुख्यमंत्री ने किसानों से कहा कि वह पोर्टल पर 72 घंटे में फसलों को हुए नुकसान की जानकारी अपलोड कर दें।