
पंजाब, हरियाणा की राजधानी चंडीगढ मे गिरा एक साथ तापमान, तोडा इतने साल का रिकार्ड
आने वाले दिनो मे सूर्य देवता दिखा सकता है अपना प्रंचड रूप
चंडीगढ, 22 फरवरी (विश्ववार्ता) लगातार बढता प्रदूषण व ग्लोबल वार्मिंग का असर अब पूरे देश के मौसम पर साफ दिखाई दे रहा है जिससे तापमान मे लगातार बढोतरी देखी जा रही है और आने वाले दिनो मे सूर्य देवता और प्रंचड होने की संभावना है। चंडीगढ शहर का अधिकतम तापमान 29.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो पिछले 12 सालों में तीसरी बार सबसे ज्यादा है। मौसम विभाग के वैज्ञानिकों का कहना है कि यह बहुत अजीब है कि फरवरी में धूप लोगों के पसीने छुड़वा रही है। सर्दी के बाद बिना बसंत आए ही सीधे गर्मी महसूस होने लगी है। सोमवार के बाद मंगलवार को भी शहर का तापमान 29.5 डिग्री सेल्सियस रहा जो सामान्य से 5.1 डिग्री ज्यादा रहा। न्यूनतम तापमान 16.6 डिग्री पहुंच गया, जो औसत से 7.1 डिग्री ज्यादा है। इसकी वजह से रात में भी गर्मी के आने का एहसास होने लगा है। मौसम विभाग के अनुसार फरवरी में आमतौर पर 25 से 28 डिग्री सेल्सियस तक अधिकतम तापमान रहता है। जलवायु परिवर्तन की वजह से इस बार तापमान में तेजी से बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है।























