
दिल्ली के उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने फिर राज्यपाल को लिखी चिट्टी
पढिये क्या है पूरी खबर
चंडीगढ, 24 फरवरी (विश्ववार्ता) : दिल्ली के उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने बृहस्पतिवार को उपराज्यपाल वी. के. सक्सेना को चिट्टी लिखकर सरकारी स्कूलों के शिक्षकों को फिनलैंड भेजने के दिल्ली सरकार के प्रस्ताव को मंजूरी देने का अनुरोध किया। सिसोदिया के पास शिक्षा विभाग का भी प्रभार है।
सिसोदिया ने सक्सेना को लिखे पत्र में कहा, ‘‘उपराज्यपाल के पास शिक्षकों के प्रशिक्षण प्रस्ताव को भेजे हुए करीब एक महीने का समय बीत चुका है। जीएनसीटीडी-2021 कार्य निष्पादन संशोधन के नियम-49 के तहत उपराज्यपाल और मंत्री के बीच किसी मामले में अलग-अलग राय होने की स्थिति में उपराज्यपाल को 15 दिनों के भीतर चर्चा के जरिये अलग-अलग राय का समाधान करना चाहिए।” उन्होंने दावा किया कि उपराज्यपाल ने प्रस्ताव पर आपत्ति जताकर फाइल को दो बार रोक दिया जबकि सरकार की मंजूरी थी।























