
अंतर्राष्ट्रीय मातृभाषा दिवस के दिन चंडीगढ़ सेक्रेट्रिएट और सचिवालय पर के साईन बोर्ड पर कालिख पोती
चंडीगढ, 21 फरवरी (विश्ववार्ता) आज अंतर्राष्ट्रीय मातृभाषा दिवस मनाया जा रहा है, दुनियाभर में भाषा एक ऐसा साधन है, जो लोगों को एक दूसरे से जोड़ता है और उनकी संस्कृति को प्रदर्शित करता है लेकिन पंजाब और हरियाणा की राजधानी चंडीगढ मे आज अंतर्राष्ट्रीय मातृभाषा दिवस के दिन इंग्लिश और हिंदी में चंडीगढ़ सेक्रेट्रिएट और चंडीगढ़ सचिवालय पर कालिख पोत दी गई।
वहीं नीचे पंजाबी में लिखे चंडीगढ़ सेक्रेट्रिएट को साफ़ छोड़ा गया है। बता दें कि इससे पहले बीते 26 जनवरी को भी सुबह तडक़े सेक्टर 42 में पूर्व मुख्यमंत्री बेअंत सिंह के मेमोरियल पर भी खालिस्तानी और प्रतिबंधित स्स्नछ्व के नारे लिखे गए थे। अभी तक सेक्टर 36 थाना पुलिस अज्ञात की पहचान नहीं कर पाई है।























