PM नरेंद्र मोदी पर टिप्पणी मामले में राहुल गांधी आज सूरत की कोर्ट में होगे पेश
चंडीगढ़, 23 मार्च (विश्व वार्ता) कांग्रेस नेता राहुल गांधी 2019 में दर्ज आपराधिक मानहानि के मामले में आज स्थानीय अदालत के समक्ष पेश होंगे, जहां फैसला सुनाए जाने की उम्मीद है। यह मामला ‘मोदी उपनाम’ संबंधी टिप्पणी से जुड़ा है। पार्टी नेताओं ने यह जानकारी दी। गुजरात प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जगदीश ठाकोर, पार्टी विधायक दल के नेता अमित चावड़ा, अखिल भारतीय कांग्रेस समिति के गुजरात प्रभारी रघु शर्मा और विधायक सहित कई वरिष्ठ कांग्रेस नेता राहुल गांधी के आगमन को देखते हुए सूरत में मौजूद हैं।