आम आदमी पार्टी ने नियुक्त किए पांच-राष्ट्रीय संयुक्त सचिव
चंडीगढ़, 24 मार्च (विश्व वार्ता) आम आदमी पार्टी आगामी विधानसभा और लोकसभा चुनावों की तैयारी में जुट गई है। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व में आप ने पांच राष्ट्रीय संयुक्त सचिव नियुक्त किए। सुधीर वघानी, उमेश मकवाना, हेमंत खावा, भूपत भयानी और पंकज सिंह को आप का राष्ट्रीय संयुक्त सचिव नियुक्त किया गया। सुधीर वघानी, उमेश मकवाना, हेमंत खावा और भूपत भयानी गुजरात से आप विधायक हैं, जबकि पंकज सिंह मध्य प्रदेश के पूर्व अध्यक्ष हैं। यह घटनाक्रम इस साल कई राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले आया है।