चंडीगढ़, 22 मार्च (विश्व वार्ता) मार्च क्लोजिंग को लेकर एक बड़ी खबर सामने आई है। RBI के आदेश के मुताबिक अब 31 मार्च को सभी बैंकों की सभी ब्रांच खुली रहेंगी। 31 मार्च के बाद लगातार 2 दिन यानी 1 और 2 अप्रैल को बैंक कार्य नहीं करेंगे।
आरबीआई के इस आदेश के मुताबिक नेशनल इलेक्ट्रॉनिक फंड्स ट्रांसफर और रियल टाइम ग्रॉस सेटलमेंट से होने वाले सभी ट्रांजैक्शन इस बार 31 मार्च की रात 12 बजे तक जारी रहेंगे। इसके साथ ही स्पेशन क्लियरिंग की व्यवस्था की जा रही है जिससे सरकारी चेक के कलेक्शन 31 मार्च की से लेकर 1 अप्रैल की दोपहर तक पूरे हो सकें।