
भारत-ऑस्ट्रेलिया के बीच पहले टेस्ट का खेल जारी
35 ओवर का खेल खत्म, जानिये अब तक मैच की पूरी खबर
शमी के इंटरनेशनल करियर मे 400 विकेट पूरे
चंडीगढ, 9 फरवरी (विश्ववार्ता) भारत-ऑस्ट्रेलिया के बीच आज बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी सीरीज का पहला टेस्ट नागपुर मे खेला जा रहा है। ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी चुनी लेकिन इस फैसले को भारतीय गेंदबाजो ने उलटा करार देत हुए ऑस्ट्रेलिया की सलामी जोडी को पेवेलियन भेज दिया है। इस समय आस्ट्रेलिया का स्कोर 35 ओवर के बाद 84 रनो पर 3 विकेट गंवा चुका है। अब क्रीज पर मार्नस लाबुशेन और स्टीव स्मिथ हैं। डेविड वॉर्नर एक रन बनाकर आउट हुए। उन्हें मोहम्मद शमी ने बोल्ड कर दिया। इससे पहले, उस्मान ख्वाजा एक रन को मोहम्मद सिराज ने अपनी पहली ही गेंद पर एलबीडब्ल्यू कर दिया। पहले तो अंपायर ने ख्वाजा को नॉटआउट करार दिया। ऐसे में डेब्यू कर रहे केएस भरत ने डीआरएस लेने की सलाह दी। डीआरएस का फैसला भारत के पक्ष में गया।























