
इस वक्त की बडी खबर
चुनाव आयोग की बैठक जारी
चंडीगढ़, 17 जनवरी (विश्ववार्ता): इस वक्त की बडी खबर आ रही है कि चुनाव आयोग ने पंजाब में 14 फरवरी को चुनाव कराने की घोषणा की है। चुनाव के दो दिन बाद 16 फरवरी को भगत रविदास का जन्मदिन है, जिसे देखते हुए पंजाब में एससी समुदाय के ज्यादातर लोग वाराणसी जाते हैं। इसका हवाला देते हुए शिरोमणि अकाली दल और बहुजन समाज पार्टी ने पहले चुनाव आयोग को पत्र लिखकर मतदान की तारीख स्थगित करने की मांग की थी। तब से मुख्यमंत्री चन्नी, कैप्टन अमरिंदर सिंह की पार्टी पंजाब लोक कांग्रेस और आम आदमी पार्टी सहित भाजपा ने भी चुनाव आयोग को पत्र लिखकर चुनाव स्थगित करने की मांग की है। इस मांग पर विचार करने के लिए चुनाव आयोग की बैठक चल रही है. बैठक के बाद यह साफ होगा कि पंजाब में चुनाव की तारीख बदली जाती है या नहीं.






















