
आज फिर जिला बार एसोसिएशन हड़ताल पर
लोगो को उठानी पडेगी आज भी परेशानी
चंडीगढ, 23 फरवरी (विश्ववार्ता) गत 8 फरवरी को दो वकीलों के खिलाफ चंडीगढ़ पुलिस द्वारा हिंसा मामले में एफआईआर दर्ज किये जाने के विरोध मे आज फिर चंडीगढ़ जिला अदालत के वकील हड़ताल पर जा रहे है।
चंडीगढ़ जिला बार एसोसिएशन में आज फिर लोगों के केस और अदालती कार्यवाही प्रभावित रहेगी। बार आज से फिर हड़ताल पर जा रही है। इसके दो वकीलों के खिलाफ चंडीगढ़ पुलिस ने 8 फरवरी हिंसा मामले में एफआईआर दर्ज की थी। जिसके बाद से वकीलों में गुस्सा है। घटना के बाद भी वकीलों ने कामकाज ठप रखा था। बार एसोसिएशन ने आगामी सोमवार को विरोधास्वरुप सेक्टर 43 कोर्ट कॉम्प्लेक्स से सेक्टर 9 चंडीगढ़ पुलिस हेडक्वार्टर तक एक कार रैली भी निकालने का फैसला लिया है।





















