
देश के इस राज्य मे तीन बाद फिर भूकंप के झटको से हिली धरती, लोग सहमे
चंडीगढ, 21 फरवरी (विश्ववार्ता) पिछले दिनो आये तुर्की- सीरिया के भंूकप को सुनकर लोगो मे डर व दहशत देखी जा रही है वही देश मे जम्मू-कश्मीर के कटरा इलाके में देर रात 3.4 तीव्रता वाले भूकंप के झटके महसूस किए गए। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि कहीं से भी किसी के हताहत होने या संपत्ति के नुकसान की सूचना नहीं है।
राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र ने कहा कि भूकंप रात 10.07 बजे आया और इसकी गहराई 25 किलोमीटर थी। भूकंप का केंद्र कटरा से 89 किमी पूर्व था। केंद्र शासित प्रदेश के रियासी और डोडा जिलों में भूकंप के झटके महसूस किए गए। कटरा में 17 फरवरी को भी 3.6 तीव्रता का भूकंप आया था।





















