
हरियाणा विधानसभा का बजट सत्र आज से शुरू
सत्र का पहला दिन ही हंगामेदार होने के आसार
चंडीगढ, 20 फरवरी (विश्ववार्ता) हरियाणा विधानसभा का बजट सत्र आज से शुरू होगा। बजट सत्र 2 मार्च से 22 मार्च तक चलेगा. 8 मार्च को मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर बतौर वित्त मंत्री बजट पेश करेंगें। विपक्षी दल कांग्रेस और इनेलो ने सरकार को घेरने के लिए पहले से पूरी तैयारी कर ली है।
वही हरियाणा विधानसभा का बजट सत्र आज हंगामेदार हो सकता है। आज सुबह 11 बजे राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय के अभिभाषण के साथ बजट सत्र की शुरुआत होगी। इसके बाद शोक प्रस्ताव रखे जाएंगे। 21 फरवरी को राज्यपाल के अभिभाषण पर चर्चा होगी और 23 फरवरी बतौर वित्त मंत्री मुख्यमंत्री मनोहर लाल बजट पेश करेंगे। बजट सत्र में सिर्फ आठ दिन सदन की कार्यवाही चलेगी। दूसरे चरण 17 मार्च से शुरू होगा और 22 मार्च तक चलेगा। बजट को लेकर भी सत्ताधारी और विपक्षी नेताओं में तीखी बहस होने के आसार हैं।























