
हरियाणा मे करीब 14 साल पहले युवक की हत्या करने वाला आरोपी चढा सीआईए के हत्थे, किया गिरफ्तार
चंडीगढ, 23 फरवरी (विश्ववार्ता) हरियाणा के यमुनानगर जिले के कस्बा बिलासपुर में 14 साल पहले युवक की पीट-पीटकर हत्या करने वाला आरोपी आखिरकार अब सीआईए के हाथ लगा जिसे गिरफ्तार कर लिया गया है, हत्या करने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया इस पूरे मामले को 14 साल बीत गए लेकिन आज तक पुलिस इस आरोपी तक नहीं पहुंच पाई, लेकिन अब जाकर सीआईए स्टाफ ने आरोपी को गिरफ्तार किया है।
बता दें कि इस आरोपी पर 5000 का पुलिस ने इनाम भी रखा था लेकिन उसके बावजूद भी यह आज तक खुला तो घूम रहा था। हर बार या पुलिस से बचा था लेकिन अब जब पुलिस ने इस को पकड़ा है तो उस समय हुई हत्या में क्या-क्या रहा होगा। उसका भी खुलासा होगा फिलहाल पुलिस से पूछताछ कर रही है।





















