
सेना भर्ती होने वाले युवाओं के लिए बडी खबर: इस तारिख तक अग्निवीर सेना भर्ती के लिए कर सकते हैं आवेदन
चंडीगढ, 21 फरवरी (विश्ववार्ता) सेना मे जाकर देश की सेवा करने का जुनून रखने वाले युवाओं के लिए बडी खबर आ रही है कि अग्निवीर सेना भर्ती के लिए ऑनलाइन पंजीकरण 16 फरवरी से शुरू होकर 15 मार्च 2023 तक चलेगा। उम्मीदवारों को सूचित किया जाता है कि अब इस वर्ष से भारतीय सेना भर्ती की पूरी प्रक्रिया बदल दी गई है। भर्ती प्रक्रिया अब देश भर के विभिन्न केंद्रों पर बहुविकल्पीय प्रश्नावली प्रारूप में ऑनलाइन लिखित परीक्षा के साथ शुरू होगी।
ऑनलाइन परीक्षाएं 17 अप्रैल से शुरू होंगी। सभी सफल अभ्यर्थियों की शारीरिक भर्ती रैली पूर्व की भांति ही होगी। रैली स्थल और तिथि का विवरण अलग से घोषित किया जाएगा। वे भारतीय सेना की आधिकारिक वेबसाइट- www.joinindianarmy.nic.in पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।





















