
*पंजाब मे तनावपूर्ण माहौल को देखते हुए पडोसी राज्यों में भी अलर्ट जारी
चंडीगढ़, 19 मार्च (विश्व वार्ता) पंजाब में खालिस्तान समर्थक अमृतपाल सिंह की तलाश लगातार दूसरे दिन भी जारी है। पंजाब पुलिस की ओर से अमृतपाल सिंह की गिरफ्तारी को लेकर राज्य में चल रहे तनावपूर्ण माहौल को देखते पंजाब के सीमावर्ती राज्य में भी अलर्ट जारी कर दिया गया है।
खालिस्तान समर्थक अमृतपाल की शाहकोट में हुई घेराबंदी के बाद पैदा हुए तनाव को देखते पड़ोसी राज्य हिमाचल और हरियाणा प्रदेश ने भी अलर्ट जारी कर दिया है। जिक्रयोग्य है कि अमृतपाल सिंह, जिनकी आज जालंधर पुलिस ने शाहकोट में घेराबंदी की थी, लेकिन गिरफ्तारी नहीं हो सकी। बेशक पुलिस ने इस दौरान अमृतपाल के साथियों को हथियारों सहित गिरफ्तार किया है, लेकिन अमृतपाल अभी भी पुलिस की गिरफ्त से बाहर बताया जा रहा है।























