
सुप्रीम कोर्ट में आज लक्षद्वीप से अयोग्य सांसद मोहम्मद फैजल की याचिका पर अहम सुनवाई
चंडीगढ़, 28 मार्च (विश्व वार्ता) सुप्रीम कोर्ट राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) के लक्षद्वीप से अयोग्य सांसद मोहम्मद फैजल की लोकसभा सदस्यता बहाली की मांग पर सुनवाई करने को राजी हो गया है। कोर्ट मामले पर आज सुनवाई करेगा। हत्या के प्रयास अपराध में 10 वर्ष के कारावास की सजा के बाद फैजल अयोग्य हो गये थे और उनकी लोकसभा सदस्यता समाप्त हो गयी थी।
फैजल का कहना है कि केरल हाई कोर्ट ने उनकी सजा और दोषसिद्धि दोनों पर रोक लगा दी है इसके बावजूद उनकी लोकसभा सदस्यता बहाल नहीं की गई।
सीनियर एडवोकेट डॉ अभिषेक मनु सिंघवी ने भारत के मुख्य न्यायाधीश डी वाई चंद्रचूड़ के समक्ष मामले को तत्काल सूचीबद्ध करने की मांग की। Also Read – सुप्रीम कोर्ट ने पुरुषों और महिलाओं के लिए विवाह की एक समान आयु की मांग वाली याचिका पर विचार करने से इनकार किया उन्होंने प्रस्तुत किया कि सर्वोच्च न्यायालय ने केरल उच्च न्यायालय के फैसले पर रोक लगाने से इनकार कर दिया है जिसने फैजल की सजा को निलंबित कर दिया था। इसके बावजूद, लोकसभा सचिवालय ने उनकी अयोग्यता को रद्द नहीं किया है।























