
राष्ट्रपति मुर्मू आज से दो दिवसीय दौरे पर अरुणाचल प्रदेश
चंडीगढ, 20 फरवरी (विश्ववार्ता) राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आज से दो दिवसीय दौरे पर अरुणाचल प्रदेश जाएंगी। राष्ट्रपति भवन द्वारा रविवार को जारी एक बयान में यह जानकारी दी। बयान के मुताबिक, राष्ट्रपति सोमवार को ईटानगर में आयोजित होने वाले अरुणाचल प्रदेश के 37वें स्थापना दिवस समारोह में हिस्सा लेंगी और उनके सम्मान में राज्य सरकार द्वारा वहां आयोजित होने वाले समारोह में उनका नागरिक अभिनंदन किया जाएगा।























