
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आज अरुणाचल प्रदेश की विधानसभा के विशेष सत्र को संबोधित करेंगी
चंडीगढ, 21 फरवरी (विश्ववार्ता) राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आज अरुणाचल प्रदेश विधानसभा के विशेष सत्र को भी संबोधित करेंगी। राष्ट्रपति मुर्मू के दौरे के मद्देनजर पुलिस और जिला प्रशासन ने राजधानी क्षेत्र में सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए हैं। मुर्मू मंगलवार को अरुणाचल प्रदेश विधानसभा के विशेष सत्र को भी संबोधित करेंगी। जुलाई 2022 में भारत के राष्ट्रपति बनने के बाद मुर्मू पहली बार अरुणाचल प्रदेश के दौरे पर आ रही है।
इससे पहले राष्ट्रपति मुर्मू ने अरूणाचल प्रदेश के 37वें स्थापना दिवस पर आयोजित समारोह में बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुईं। उन्होंने अरुणाचल प्रदेश और मिजोरम के स्थापना दिवस पर राज्य के लोगों को बधाई देते हुए कहा कि ये राज्य भारत की समृद्ध संस्कृति और विविधता का प्रतिनिधित्व करते हैं। आज ही के दिन 1987 में अरुणाचल प्रदेश और मिजोरम को केंद्र शासित प्रदेश की जगह राज्य का दर्जा मिला था।





















