योगी सरकार ने पेश किया इतने लाख करोड़ का बजट
श्रमिकों के विकास के लिए योगी सरकार ने बजट में की बड़ी घोषणा
चंडीगढ, 22 फरवरी (विश्ववार्ता) यूपी सरकार ने पेश किया 6.90 लाख करोड़ रुपये का बजट विधानसभा में बजट पेश करते हुए वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने बताया कि बजट का आकार 690242 करोड़ रुपये है। बजट में 32721 करोड़ रुपये की नई योजनाएं सम्मिलित की गई हैं। कुल प्राप्तियाँ 683292 करोड़ रुपये अनुमानित हैं। उज्जवला योजना के लाभार्थियों को निःशुल्क कुकिंग गैस सिलिण्डर के रीफिल हेतु 3047 करोड़ रूपये की व्यवस्था प्रस्तावित है।
खाण्डसारी शक्कर योजना हेतु 218 करोड़ 40 लाख रूपये की व्यवस्था प्रस्तावित है। मातृत्व शिशु एवं बालिका मदद योजना के अन्तर्गत पंजीकृत महिला श्रमिक के संस्थागत प्रसव की दशा में निर्धारित तीन माह के न्यूनतम वेतन के समतुल्य धनराशि एवं रूपये 1000 को चिकित्सा बोनस तथा पंजीकृत पुरूष कामगारों की पत्नियों को रूपये 6000 एकमुश्त में दिये जाने का प्रावधान है ।
























