

भगौडे अमृतपाल सिंह के मुद्दे को लेकर पंजाब विधानसभा सत्र मे हल्लाबोल
कांग्रेस ने सत्र से किया वाक आउट
चंडीगढ़, 22 मार्च (विश्व वार्ता) ़आज पंजाब विधानसभा की सत्र के दौरान भगौडे अमृतपाल सिंह के मुद्दे को लेकर पंजाब विधानसभा सत्र मे खूब हल्लाबोल हुआ है। जिसके बाद कांग्रेसी विधायकों ने सदन से वॉकआउट कर दिया ।
बाजवा ने कहा कि आज हर सेवा इंटरनेट से जुड़ी हुई है और सरकार ने इंटरनेट ही बंद कर दिया है। ये बातें यही दोहराती हैं कि यह सोची समझी साजिश है और जिसे गिरफ्तार किया जाना चाहिए था उसे नहीं किया गया। अमृतपाल ने अपनी गाड़ी कैसे बदली, कपड़े कहां बदले, इस बारे में पंजाब पुलिस को सब पता है, लेकिन अभी वह कहां है, यह नहीं पता।
उधर कांग्रेस विधायकों ने सदन में हंगामा किया तथा आरोप लगाया कि पंजाब में आपरेशन अमृतपाल के आड़ में बेकसूर नौजवानों को तंग परेशान किया जा है तथा उन्हें हिरासत में लिया जा रहा है। राजा वडिंग ने कहा कि इतनी फोर्स होने के बावजूद अमृतपाल चकमा देकर कैसे निकल गया या फिर उसे निकाल दिया गया। प्रताप सिंह बाजवा ने कहा कि स्पीकर से गुहार लगाने के बावजूद निष्पक्षता नहंी बरती जा रही है। कांगे्रस को विधानसभा में पक्ष नहीं रखने दिया जा रहा है। जालंधर जिमनी चुनाव के मद्देनजर यह सब कुछ किया जा रहा है।























