
भगौडा करार अमृतपाल सिंह की आज पांचवे दिन भी तालाश जारी
एनआईए ने तेज किया सर्च ऑप्रेरशन
पुलिस की रडार पर अमृतपाल की एनआरआई पत्नी
चंडीगढ़, 22 मार्च (विश्व वार्ता) पंजाब में खालिस्तानी समर्थक भगौडा करार अमृतपाल सिंह को पकडने के लिए एनआईए व पंजाब पुलिस की कार्रवाई आज पांचवे दिन भी जारी है और पुलिस अलग अलग जिलो मे लगातार छापेमारी कर रही है। नेशनल इन्वेस्टिगेटिंग एजेंसी (एनआईए) की 8 टीमो ने भी पंजाब मे गत दिन दस्तक दे दी है और एनआईए ने भी अपना ऑपेरशन तेज कर दिया जिला अमृतसर, तरनतारन, जालंधर, गुरदासपुर, जालंधर में जांच लगातार जारी है। बताया जा रहा है कि पुलिस ने अमृतपाल के 500 साथियों की लिस्ट तैयार कर ली गई है।
वहीं अमृतपाल के समर्थकों को एबीसी श्रेणी में बांटा गया है। वहीं जानकार सूत्रों से पता चला है कि अमृतपाल की पत्नी व ब्रिटेन की एनआरआई लडक़ी किरनदीप पर पुलिस ने जांच शुरू कर दी गई है।
दरअसल, अमृतपाल सिंह की पत्नी की भी जांच शुरू हो गई है। सूत्रों अनुसार अमृतपाल की पत्नी व ब्रिटेन की एनआरआई लडक़ी किरनदीप पर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। पता चला है कि गुप्त तरीके से हुए विवाह की पुलिस जांच कर रही है।





















