
बडी खबर: नेपाल मे गैस लीक से हुए विस्फोट मे नेपाली सांसद गंभीर रूप से घायल
चंडीगढ, 16 फरवरी (विश्ववार्ता) बडी खबर नेपाल से सामने आ रही है जहां नेपाल के सांसद चंद्र भंडारी एलपीजी गैस लीक से हुए विस्फोट में बुरी तरह घायल हो गए हैं। इस विस्फोट में चंद्र भंडारी 25 फीसदी और उनकी मां करीब 80 फीसदी जलने से घायल हुई हैं। कीर्तिपुर अस्पताल के अधिकारियों का कहना है कि उनकी हालत अच्छी नहीं है और उन्हें बेहतर इलाज के लिए देश से बाहर किसी विशेषज्ञ अस्पताल में शिफ्ट करना पड़ेगा।





















