
प्रोग्रेसिव पंजाब समिट मेें मेहमानों की सुरक्षा व्यवस्था कडी
प्रोग्रेसिव समिट में किसी तरह की कोई कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी: डीजीपी गौरव यादव
आज और कल नो ड्रोन और नो फ्लाइंग जोन घोषित
चंडीगढ, 23 फरवरी (विश्ववार्ता) आज शुरू हो चुके प्रोग्रेसिव पंजाब समिट को लेकर पंजाब डीजीपी गौरव यादव ने पुलिस को कडे सुरक्षा के निर्देश दे रखे है। समिट स्थल के अंदर तैनात मुलाजिम पूरी तरह कॉरपोरेट लुक यानी सूट बूट में दिखेंगे। साथ ही मेहमानों की मदद के लिए हर दम तैयार रहेंगे। डीजीपी गौरव यादव ने कहा समिट में किसी तरह की कोई कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। जिस मुलाजिम को जो डयूटी सौंपी जाएगी, वह उसे पूरी तनदेही से पूरा करेगा। वही समिट मे सुरक्षा व्यवस्था को देखते हुए जिला मजिस्ट्रेट-सह-उपायुक्त आशिका जैन ने आज और कल आईएसबी और इसके आसपास के क्षेत्र को नो ड्रोन और नो फ्लाइंग जोन घोषित कर दिया है। इस दौरान वहां किसी भी प्रकार की उडऩे वाली वस्तुओं के उड़ाने पर पूरी तरह से प्रतिबंध लगा दिया गया है।























