
पानीपत में युवक की गोली मारकर हत्या
चंडीगढ, 21 फरवरी (विश्ववार्ता) पानीपत में गांव बबैल के रहने वाले 25 साल के युवक की गोली मारकर हत्या करने का मामला सामने आया है. बताया जा रहा है कि चार से पांच बदमाशों ने युवक पर ताबड़तोड़ गोलियां चला दी. मृतक की पहचान 27 वर्षीय बंटी के रूप में हुई जो बबैल गांव का रहने वाला था।
स्थानीय लोगों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी और खून से लथ-पथ बंटी को पानीपत सिविल अस्पताल पहुंचाया। वहां डॉक्टरों ने चेकअप के बाद युवक को मृत घोषित कर दिया। पंचनामा भर कर बॉडी शवगृह में रखवा दी गई।
मृतक के भाई गांव बबैल निवासी विजय ने बताया कि वह अंसल गेट नंबर 2 पर नारियल व सब्जी का ठेला लगाता है। उसके बड़े भाई बंटी(27) ने साढ़े 3 साल पहले गांव की ही लड़की काजल से प्रेम विवाह किया था। काजल के सभी परिजन बंटी को जान से मारने की धमकी दे चुके थे। काजल के परिवार से उसके चचेरे भाई सुरेंद्र, राजू और संदीप कई बार रास्ता रोक कर भी धमकियां दे चुके थे , वे बंटी को प्रताड़ित भी करते थे।





















