
उत्तर भारत मे फिर मौसम ने ली करवट
पंजाब व हरियाणा के अधिकाशं हिस्सो मे झमाझम बारिश, किसानों के चेहरों पर छाई मायूसी
चंडीगढ़, 20 मार्च (विश्व वार्ता) उत्तर भारत मे फिर एक बार मौसम ने करवट ली है और पंजाब व हरियाणा के अधिकाशं इलाको मे झमाझम बारिश हो रही है जिस कारण किसानो के चेहरों पर परेशानी साफ झलक रही है। मौसम विभाग के मुताबिक अगले दो दिन प्रदेश के कुछ हिस्सों में हवाओं के साथ बारिश पड़ सकती है, इस दौरान बिजली भी चमकेगी। उधर, रविवार को सूर्य देवता के दर्शन देने के चलते पारे में 3.8 डिग्री का उछाल देखने को मिला।
चंडीगढ़ 28.6 डिग्री के अधिकतम तापमान के साथ पंजाब में सबसे गर्म रहा।
मौसम विभाग के मुताबिक 20 व 21 मार्च को प्रदेश के कुछ हिस्सों में तेज गरज के साथ 30-40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलेंगी और बारिश होगी। इसके बाद 22 मार्च को पंजाब में मुख्यत: मौसम शुष्क रहेगा, जबकि 23 मार्च को फिर से मौसम करवट बदलेगा और कुछ जगहों पर बारिश पडऩे की संभावना है। हालांकि मौसम विभाग के मुताबिक इस दौरान पारे में कोई बड़ा बदलाव देखने को नहीं मिलेगा।























