
पंजाब मे 18 तारिख से बंद इंटरनेट को लेकर पंजाब व हरियाणा हाईकोर्ट में याचिका दायर
सूबे मे इंटरनेट बंद से आम जन जीवन हो रहा है प्रभावित: याचिकाकर्ता
चंडीगढ़, 20 मार्च (विश्व वार्ता) पंजाब में खालिस्तानी समर्थक भगौडा करार अमृतपाल सिंह के खिलाफ पंजाब पुलिस का एक्शन लगातार जारी है और अफवाहों व गलत सूचनाओं के कारण सूबे मे 18 मार्च से ही इंटरनेट बंद है और अब यह मामला हाईकोर्ट पहुंच गया है। पता चला है कि एडवोकेट जगमोहन सिंह भट्टी ने इसे लेकर हाईकोर्ट में जनहित याचिका दायर की है। इस याचिका में राज्य में इंटरनेट सेवाएं बंद करने को चुनौती दी गई है। याचिका में कहा कि राज्य में इंटरनेट सेवाएं बाधित होने के कारण लोगों के सामान्य मैसेज भी नहीं जा पा रहे। इससे लोगों को तमाम तरह की दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
जानकारी के लिए बतां दे कि मोबाइल इंटरनेट और एसएमएस सेवाएं बंद करने का आदेश पंजाब सरकार के होम डिपार्टमेंट के एडिशन चीफ सेक्रेटरी की ओर से जारी किया गया था। 18 मार्च को जारी आदेश में अब सरकार ने नया ऑर्डर जारी कर इन सेवाओं को फिर से 24 घंटे यानि 21 मार्च की दोपहर 12 बजे तक बढ़ा दिया।























