
पंजाब मे एक बार फिर करवट ले रहा है मौसम
इस तारिख को मौसम विभाग ने लगाया बारिश का पूर्वानुमान
चंडीगढ, 7 फरवरी (विश्ववार्ता) पंजाब मे धीरे धीरेे सर्दी के बादल छंटने शुरू हो गये है और मौसम मे सूर्य देवता गर्माहट देने लगे हेै पिछले कुछ दिनों से निकल रही धूप से तापमान में लगातार बढ़ौतरी जारी है लेकिन पिछले 24 घंटो मे मौसम ने फिर से करवट ली है इसकी वजह पहाड़ों पर एक्टिव वैस्टर्न डिस्टरबैंस है। बात अगर आने वाले दिनों की करें तो मौसम माहिरों ने अनुमान जताया है कि 9 व 10 को एक बार फिर से मैदानी इलाकों में मौसम का मिजाज बदलने वाला है। पहाड़ों के साथ मैदानी इलाकों में भी असर देखने को मिल सकता है। तेज हवाओं के साथ बारिश होने के आसार भी है। पिछले 24 घंटो मे दिन का तापमान 24.6 डिग्री सैल्सियस व न्यूनतम तापमान 9.2 डिग्री सैल्सियस रिकार्ड किया गया। वहीं सुबह के समय हवा में नमी की मात्रा 90 व शाम में 51 फीसदी रही।























