पंजाब में हुई मंदभागी घटनाओं के बारे पहले कांग्रेस सरकार तथा अब आप सरकार ने तुच्छ राजनीति की: सरदार परकाश सिंह बादल
कहा कि मेरे ऊपर इरादा कत्ल की धारा लगाकर साजिश रचने का झूठा केस दर्ज करवाया गया
चंडीगढ़/20मार्च: पांच बार मुख्यमंत्री रह चुके तथा शिरोमणी अकाली दल के संरक्षक सरदार परकाश सिंह बादल ने कहा है कि अकाली दल की अगुवाई वाली सरकार के समय पंजाब में हुई कुछ मंदभागी घटनाओं को लेकर पहले कांग्रेस सरकार तथा अब आप पार्टी की सरकार ने तुच्छ राजनीति की है।
पंजाबियों के नाम लिखे खुले पत्र में पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि ज बवे मुख्यमंत्री थे , तब कुछ बेहद मंदभागी तथा घिनौनी घटनाएं हुई। यह पंजाब की शांति तथा भाईचारक सांझ को बिगाड़ने की गहरी साजिश थी। इसी के दौरान दो लाॅ एंड आर्डर की घटनाएं भी अचानक घटित बेहद मंदभागी घटनाएं थी। उन्होने कहा कि वे स्वयं चाहते हैं कि उपरोक्त घटनाओं की निष्पक्ष जांच हो तथा सभी दोषियों को अनुकरणीय सजा दी जाए। उन्होने कहा कि यह बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है कि हमारी सरकार के जाने के बाद पहले पांच साल कांग्रेस की सरकार तथा अब आम आदमी पार्टी की सरकार ने इस पर निंरतर तुच्छ राजनीति की है।
अकाली दल संरक्षक ने कहा कि मौजूदा मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व में दिल्ली से श्री अरविंद केजरीवाल द्वारा चलाई जा रही सरकार इस हद तक गिर गई है कि कानून-व्यवस्था की स्थिति को लेकर सभी नियमों को दरकिनार कर दिया गया है। उन्होने कहा कि एक झूठे केस में फंसाना, भगवंत मान सरकार की यह कार्रवाई बेहद अनैतिक लोकतंत्र के लिए बेहद घातक तथा मुख्यमंत्री के संवैधानिक पद को कलंकित करने की गहरी साजिश है। यह बदलाखोरी की राजनीति का शिखर है।
सरदार परकाश सिंह बादल ने यह भी कहा कि पंजाब गुरुओं, पीरों , शहीदों तथा सूरबीरों की धरती है। इस धरती का शानदार इतिहास है। पंजाबियों ने हमेशा दमन, जुल्म तथा बेइंसाफी का डटकर मुकाबला किया है। इस महान धरती ने सारी मानवता को अमन, शांति , भाईचारक सांझ तथा ‘ मानस की जात सभ एको पहचानो’ का संदेश दिया है। पंजाबियों ने दश की आजादी की लड़ाई में सबसे बड़ा योगदान दिया है। गुरुद्वारा सुधार लहर के दौरान लगे मोर्चों ने आजादी की लड़ाई के संग्राम को बहुत बड़ा प्रोत्साहन दिया। उन्होने कहा कि स्वतंत्रता के आंदोलन के दौरान फांसी पर चढ़ने वाले तथा जेलों की सजाएं काटने वाले भी सबसे ज्यादा पंजाबी ही थे। उन्होने कहा कि स्वतंत्र देश को अनाज के मसले पर अपने पैरों पर खड़े करने वाले पंजाब के मेहनती किसान भाई ही थे। उन्होने कहा कि जब इमरजेंसी लगाकर श्रीमती इंदिरा गांधी ने मानवीय अधिकारों का हनन करने की कोशिश की तो इसके खिलाफ शिरोमणी अकाली दल ने ही मोर्चा लगाया था।
अकाली दल संरक्षक ने कहा कि यह बहुत बड़ी त्रासदी है कि उपरोक्त सबके बावजूद जब हक देने की बात आती है तो हमारे लिए पैमाने बदल जाते हैं। उन्होने कहा कि हमें राज्य भी संघर्ष करके लेना पड़ा, राजधानी अभी तक नही मिली , हमारे पानी भी छीन लिए गए हैं। यह भेदभाव आज तक जारी है।
सरदार परकाश सिंह बादल ने कहा कि अकाल पुरख की मेहर तथा संगत के भरपूर सहयोग तथा दुआओं के कारण ही वह लोगों की सेवा में 70 साल हो चुके हैं। उन्होने कहा कि उनकी उमर भी 95 साल से ऊपर हो चुकी है। उन्होने कहा कि इस लंबे समय के दौरान बहुत पड़ाव देखे हैं। उन्होने कहा कि उन्होने सरकारी जुल्म का भी मुकाबला किया । उन्होने कहा कि पंथ तथा पंजाबियों के अधिकारों की मांग के कारण जिंदगी का बहुत ब़ड़ा हिस्सा जेलों में बिताया है। उन्होने कहा कि परमात्मा की दया से पांच बार मुख्यमंत्री बनने का सौभाग्य भी प्राप्त हुआ तथा निमाणे बनकर सेवा की। उन्होने कहा कि उन्होने मुख्यमंत्री होते हुए सभी वर्गों के साथ इंसाफ करने की कोशिश की तथा साथ ही सभी धर्मों का सम्मान किया है। उन्होने कहा कि उनके कार्यकाल के दौरान राज्य में अमन, शंाति तथा भाईचारक सांझ रखी तथा इस दौरान राज्य में बड़े स्तर पर विकास कार्य हुए। उनके कार्यकाल के दौरान विरासत-ए-खालसा जैसी बड़ी ऐतिहासिक यादगारें बनाई।
पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि वे समझते हैं कि यह पद मानवता की सेवा के लिए तथा गुरु की मेहर तथा संगत के आर्शीवाद के बिना हासिल करना संभव नही है। उन्होने कहा कि इसीलिए मुख्यमंत्री के उच्च स्तरीय पद पर सेवा करते हुए वे कभी पंथ यां पंजाब के खिलाफ साजिश करने की तो बड़ी दूर की बात है , ऐसा करने के बारे में कभी सोच भी नही सकते थे। उन्होने कहा कि वह पूरी उमर ही सरकारों के जुल्म के खिलाफ लड़ते रहे तथा 95 साल की ऊमर में ही अब भी डटकर लड़ेंगें। उन्होने कहा कि इसी तरह के दबाव उनको झूका नही सकते हैं। उन्होने कहा कि उन्हे न्यायपालिका पर पूरा विश्वास है।
सरदार परकाश सिंह बादल ने पंजाबियों से अपील की कि यह शिरोमणी अकाली दल को कमजोर करने की बड़ी साजिश है। समूह पंथ तथा पंजाबियों को एकजुट होकर इन साजिशों के खिलाफ डटकर एकजुट होना चाहिए तथा इन्हे हराकर विरोधियों को करारा जवाब देना चाहिए ।























