
पंजाब में खालिस्तान समर्थक अमृतपाल सिंह की तलाश दूसरे दिन भी जारी, अभी नही चलेगा इंटरनेट
इतने समय तक बढ़ाई गई पाबंदी
अमृतपाल सिंह को कोर्ट द्वारा भगौड़ा करार
चंडीगढ़, 19 मार्च (विश्व वार्ता) पंजाब में खालिस्तान समर्थक अमृतपाल सिंह की तलाश आज दूसरे दिन भी जारी है। ऑपरेशन के दौरान किसी भी तरह की अफवाह को फैलने से रोकने के लिए पंजाब के कई जिलों में आज दोपहर 12 बजे तक एहतियात के तौर पर मोबाईल इंटरनेट सेवाएं बंद कर दी थी लेकिन अब फिर से जानकारी मिली है कि इस इंटरनेट की पाबंदी को 24 घंटों के लिए बढ़ा दिया गया है। अभी इंटरनेट सेवाएं चालू नहीं की जाएंगी।
अगले 24 घंटों तक इंटरनेट सहित एस.एम.एस. और डोंगल की सेवाएं बंद रहेंगी। सूत्रों से मिली ताजा जानकारी के अनुसार अमृतपाल सिंह को कोर्ट द्वारा भगौड़ा करार दे दिया गया है। पंजाब पुलिस द्वारा अमृतपाल सिंह को पकडऩे की कोशिश जारी है।























