
पंजाब प्रदेश कांग्रेस प्रधान अमरिंदर सिंह राजा वडि़ंग पहुंचे डेरा सचखंड बल्लां
चंडीगढ, 21 फरवरी (विश्ववार्ता) पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रधान अमरिंदर सिंह राजा वडि़ंग आज डेरा सचखंड बल्लां पहुंचे, जहां उन्होंने संत निरंजन दास महाराज से मुलाकात की। इस मौके पर आदमपुर के विधायक सुखविंदर सिंह कोटली, विधायक हरदेव सिंह लाडी, पूर्व विधायक सुशील रिंकू, पूर्व विधायक सुरिंदर चौधरी, विक्रम चौधरी, अमृतपाल भौसले फिल्लौर आदि मौजूद रहे।





















