
पंजाब पुलिस आईजी सुखचैन सिंह ने प्रैस कॉफ्रेस मे किये बडे खुलासे
अमृतपाल के खिलाफ लगाया जा सकता है एनएसए
वारिस पंजाब दे के प्रमुख अमृतपाल सिंह की तालाश जारी
चंडीगढ़, 20 मार्च (विश्व वार्ता) पंजाब में खालिस्तान समर्थक व भगौडा करार दिये गये अमृतपाल सिंह की तलाश आज तीसरे दिन भी जारी है। पंजाब पुलिस आईजी सुखचैन सिंह गिल ने प्रेस कांफ्रेंस को संबोधित करते हुए बड़ा खुलासा किया कि वारिस पंजाब संगठन के मुखिया अमृतपाल सिंह पर एनएसए लगाया जाएगा। अमृतपाल के पांच साथियों के खिलाफ National security act (NSA) भी लगाया है
अमृपाल सिंह के आई.एस.आई. के साथ संबंध है, जो अभी भी फरार है। आईजी सुखचैन सिंह गिल ने बड़ा खुलासा करते कहा कि अमृतपाल सिंह ्र्यस्न (आनंदपुर खालसा फोर्स) नाम से फौज खड़ी कर रहा था। अभी तक 114 समर्थकों की गिरफ्तारी हो चुकी है, जिनसे 10 हथियार बरामद किए है और 430 जिंदा कारतूस भी शामिल है। वहीं लोगों से अपील करते हुए आई.जी.ने कहा कि किसी भी तरह के अफवाह और फर्जी खबरों पर ध्यान ना दें। मीडिया को चेतावनी देते कहा कि खबर देने से पहले पूरी तरह जांचा जाए, जिससे पंजाब का माहौल खराब ना हो। साथ ही अशांति फैलाने वालों पर सख्त कार्रवाई की जा रही है।























