
पंजाब कैबिनेट मंत्री चेतन सिंह जौडामाजरा ने सूचना एवं जनसंपर्क मंत्री का पदभार संभाला
लोकसंपर्क के विभाग के सचिव मालविंदर जग्गी और डायरेक्टर सोनाली गिरी ने किया स्वागत
चंडीगढ़, 20 मार्च (विश्व वार्ता) पंजाब कैबिनेट मंत्री चेतन सिंह जौदामाजरा ने आज पंजाब सिविल सचिवालय-1 में सूचना एवं जनसंपर्क मंत्री का पदभार ग्रहण किया। विभाग के सचिव मलविंदर सिंह जग्गी और डायरेक्टर सोनाली गिरी ने बुके भेंट कर कैबिनेट मंत्री का स्वागत किया। इस मौके पर विभाग के अन्य अधिकारी भी मौजूद रहे।





















