
पंजाब के मोहाली जिले मे आज से लगेगा 3000 निवेशकों का मेला
पहुंचेंगे देश-विदेश के उद्यमी
चंडीगढ, 23 फरवरी (विश्ववार्ता) मोहाली में आज से दो दिवसीय प्रोग्रेसिव पंजाब इन्वेस्टर्स समिट इंडियन स्कूल ऑफ बिजनेस के ऑडिटोरियम में शुरू होगी। इसमें शामिल होने देश-विदेश के 3,000 उद्यमी पहुंचेंगे। कई बड़े उद्योगपति निवेशक सम्मेलन के लिए मोहाली पहुंच गए हैं। मुख्यमंत्री ने समिट में पंजाब को सबसे पसंदीदा स्थान के रूप में उभारने के लिए अफसरों से इस मौके का भरपूर लाभ उठाने के निर्देश दिए हैं।
राज्य सरकार के मुताबिक अब तक 38 हजार 175 करोड़ के निवेश के प्रस्ताव मिल चुके हैं। इन प्रस्तावों के धरातल पर उतरने से सूबे में 2.43 लाख लोगों को रोजगार मिलेगा।























