
पंजाब के मोगा जिले मे सडक हादसे मे इकलौते बेटे की मौत से मचा हाहाकार
चंडीगढ, 22 फरवरी (विश्ववार्ता) दिन प्रतिदिन बढते सडक हादसो के कारण असंख्य घर के चिराग बुझे जाते है जिसमे तेज रफ्तार गाडियो व टै्रेफिक नियमो की अवहेलना और घना कोहरा भी कारण है। पंजाब के मोगा के सिंघावाला गांव के पास सडक़ हादसे में एक युवक की जान चली गई। युवक मुक्तसर से जगराओं अपनी ड्यूटी पर जा रहा था। घने कोहरे के कारण सिंघावाला के पास एक ट्राला चालक ने युवक को टक्कर मार दी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। इसके बाद ट्राला चालक मौके से फरार हो गया। मृतक की पहचान बलजिंदर सिंह उर्फ बूटा (23) के रूप में हुई है।
मृतक युवक बैंक में कार्यरत था। परिजनों ने बताया कि मृतक युवक 6 बहनों का इकलौता भाई था। युवक के शव को पोस्टमार्टम के लिए मोगा के सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है।





















