
पंजाब के इस जिले मे दोस्त ने ही दोस्त की गोलियां मारकर की हत्या
चंडीगढ, 17 फरवरी (विश्ववार्ता): पंजाब के सुनाम जिले मामूली झगड़े मे एक युवक की जान चली गई। युवक की झगडे मे उसके दोस्त ने गोली मारकर हत्या कर दी। जानकारी के अनुसार मृतक सुखविंदर सिंह अपने दोस्त के साथ किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया तो सुनाम-पटियाला मार्ग पर एक ढाबे पर खाना खाने के लिए रुके। दोनों ने आराम से खाना खाया और इसी बीच जब सुखविंदर सिंह हाथ धोने गया तो उसके दोस्त ने पिस्टल से गोलियां चलाकर सुखविंदर सिंह की हत्या कर दी और मौके से फरार हो गया।
बताया जा रहा है कि उक्त व्यक्ति ने सुखविंदर सिंह को 6 गोलियां मारी। फिलहाल सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। इसके अलावा फरार दोस्त की तालाश की जा रही है।























