
पंजाब की तरनतारन जेल से बडी खबर
विचाराधीन कैदी ने की आत्महत्या, जेल प्रशासन मे मचा हडकंप
चंडीगढ़, 30 मार्च (विश्व वार्ता) पंजाब के तरनतारन जिले की गोइंदवाल केंद्रीय जेल से बडी खबर सामने आ रही है जहां एक विचाराधीन कैदी ने सुसाईट कर लिया है जिससे जेल प्रशासन मे हडकंप मच गया है। आत्महत्या करने वाले इस हवालाती पर बेदअदबी के आरोपों में कार्रवाई चल रही थी। फिलहाल शव को कब्जे में लेकर स्थानीय गोइंदवाल थाने की पुलिस ने छानबीन शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार हवालाती के खिलाफ आईपीसी 295 के तहत कार्रवाई चल रही थी। डीएसपी गोइंदवाल साहिब अरुण शर्मा ने बताया कि जेल प्रशासन की तरफ से एक हवालाती के सुसाइड करने की सूचना दी गई थी। पुलिस टीम ने मौके पर पहुंच कार्रवाई शुरू कर दी। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।























