दिल्ली सीएम व पंजाब सीएम मान इस तारिख को डेरा सचखंड बल्ला में होंगे नतमस्तक
चंडीगढ़, 21 मार्च (विश्व वार्ता) पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान 25 मार्च को दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के साथ डेरा सचखंड बल्ला में नतमस्तक होंगे। इस संबंधी करतारपुर से विधायक बलकार सिंह और डिप्टी कमिश्नर जसप्रीत सिंह ने सोमवार को तैयारियों का जायजा लिया। डेरा सचखंड बल्लां में पुलिस व सिविल प्रशासन के अधिकारियों के साथ तैयारियों व व्यवस्थाओं की समीक्षा करने के बाद विधायक व डिप्टी कमिश्नर ने सभी आवश्यक प्रबंध समय पर सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। उन्होंने पुलिस अधिकारियों को सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करने के साथ ही उचित यातायात प्रबंध सुनिश्चित करने को कहा।