
दिल्ली में फिर हिली धरती, लोगो मे दहशत
चंडीगढ़, 22 मार्च (विश्व वार्ता) नई दिल्ली में आज एक बार फिर धरती हिलने से लोगो मे डर व दहशत का माहौल पैदा हो गया है, । रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 2.7 मापी गई। शाम करीब 5 बजकर 20 मिनट पर झटके महसूस किए गए। इससे पहले भारत, पाकिस्तान और अफगानिस्तान में मंगलवार देर रात 10.20 बजे भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए। रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 6.6 मापी गई थी।
भूकंप का केंद्र अफगानिस्तान के फैजाबाद से 133 किमी दक्षिण पूर्व में जमीन से 156 किमी की गहराई में था। पाकिस्तान में 9 लोगों की मौत हो गई। वहीं, 302 लोग घायल हुए। अफगानिस्तान में भी दो लोगों की जान चली गई। भारत में इसका असर दिल्ली, राजस्थान, पंजाब, मध्यप्रदेश, उत्तरप्रदेश और जम्मू कश्मीर में देखने को मिला। इससे लोगों में अफरा-तफरी देखी गई। लोग घबराकर जान बचाने के लिए घरों से बाहर आ गए। दिल्ली-हृष्टक्र, गाजियाबाद के कई इलाकों में लोगों ने पूरी रात घर के बाहर गुजारी।























