
तुर्किये और सीरिया में आए भूकंप के हालातों पर भावुक हुए पीएम मोदी
चंडीगढ, 7 फरवरी (विश्ववार्ता) तुर्किये और सीरिया में आए भूकंप में मारे गए लोगों के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शोक व्यक्त किया। इस दौरान प्रधानमंत्री मोदी भावुक भी हो गए मोदी ने कहा, ‘आज तुर्किये जिस हालात से गुजर रहा है, उसे मैं समझ सकता हूं। 2001 में भुज में जब भूकंप आया था, तब मैं मुख्यमंत्री था। मुझे पता है कि रेस्क्यू ऑपरेशन में क्या दिक्कतें आती हैं।’ जिसमें हजारों की संख्या में लोगों की जान चली गई थी। प्रधानमंत्री दिल्ली में भारतीय जनता पार्टी के संसदीय दल की बैठक को संबोधित कर रहे थे।
तुर्किये और सीरिया में सोमवार सुबह 3 बड़े भूकंप आए थे। तुर्किये के वक्त के मुताबिक, पहला भूकंप सोमवार सुबह करीब चार बजे (7.8), दूसरा करीब 10 बजे (7.6) और तीसरा दोपहर 3 बजे (6.0) आया।























