
जेजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अजय चौटाला के बडे बयान से सियासी गलियारो मे मची हलचल
कहा भाजपा के साथ मिलकर ही 2024 चुनाव लडेगें
चंडीगढ, 22 फरवरी (विश्ववार्ता) जेजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉक्टर अजय सिंह चौटाला ने 2024 में होने वाले विधानसभा को लेकर एक बड़ा बयान दिया है। जिसके बाद सियासी गलियारे में हलचल मच गई है। उन्होंने कहा कि यहां बीजेपी-जेजेपी की कोई लड़ाई नहीं है लेकिन 2024 में हम सीएम पद के लिए ही चुनाव लड़ेंगे।
उन्होंने सरकार के काम से लेकर भाई अभय सिंह चौटाला द्वारा विधानसभा में भाषा प्रयोग को लेकर बात की। उन्होंने कहा कि अभय चौटाला को बात करनी नहीं आती है। विधानसभा में जिस शीलता व सभ्य भाषा का प्रयोग होता है, उसके बारे में अभय नहीं जानते हैं।





















