
चंडीगढ मे सीबीआई की बडी कार्रवाई
एएसआई समेत हेड कांस्टेबल को किया गिरफ्तार
चंडीगढ़, 22 मार्च (विश्व वार्ता) चंडीगढ मे आज सीबीआई ने बडी कार्रवाई करते हुए सेक्टर-11 थाने के एएसआई रविंदर राणा और हेड कांस्टेबल रणदीप सिंह को सीबीआई ने रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। सीबीआई ने दोनों पुलिस कर्मियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। रेप केस में शिकायतकर्ता से 50 हज़ार रुपए की रिश्वत की मांग की जा रही थी। गिरफतार करने आई सीबीआई पर आरोपी की पत्नी ने बदसलूकी और मारपीट के आरोप लगाए। धनास निवासी शिकायतकर्ता ने इसकी शिकायत सीबीआई से कर दी। सीबीआई ने जाल बिछाकर दोनों को धर दबोचा है।























