
खालिस्तान समर्थक वारिस पंजाब दे के चीफ अमृतपाल सिंह की तलाश आज 16वें दिन भी जारी
अमृतपाल के किसी धार्मिक डेरे में छुपे होने का शक केंद्रीय खफियां एजेंसियो से मांगी मदद
ड्रोन आदि की भी ली जा रही है सहायता, इन तीन जिलों में सर्च ऑपरेशन है जारी
चंडीगढ़, 2 अप्रैल (विश्व वार्ता) खालिस्तान समर्थक वारिस पंजाब दे के चीफ अमृतपाल सिंह की 16वें दिन भी तलाश जारी है अमृतपाल जोकि 18 मार्च से फरार चल रहा है लगातार पंजाब पुलिस व केंद्रीय खफियां एंजेसियां पकडने के लिए छापेमारी कर रही है। पुलिस सूत्रों के मुताबिक वह अमृतसर में गोल्डन टेंपल स्थित श्री अकाल तख्त साहिब या बठिंडा के तलवंडी साहिब स्थित तख्त श्री दमदमा साहिब में आकर सरेंडर कर सकता है। इसका इनपुट मिलते ही पुलिस ने दोनों जगहों पर सुरक्षा कड़ी कर दी है। दोनों शहरों में नाकाबंदी कर गाडिय़ों की तलाशी ली जा रही है।
वही सूत्रो के हवाले से खबर है कि अमृतपाल के किसी धार्मिक डेरे में छुपे होने का शक है जिसके बाद पुलिस ने तमाम डेरों पर चौकसी बढ़ा दी है।अमृतपाल के वीडियो के मामले में अब पंजाब पुलिस ने केंद्रीय खुफिया एजेंसियों की मदद मांगी है। अमृतपाल ने 29-30 मार्च को लगातार 2 वीडियो जारी की गई थी। पुलिस के साइबर सैल ने इनकी जांच की तो पता चला कि ये वीडियो दुबई, कनाडा, यूके, अमेरिका, जर्मनी, ऑस्ट्रेलिया समेत अन्य देशों से इंटरनेट पर डाला गया। जिसके बाद पंजाब पुलिस इनके बारे में पूरी जानकारी जुटाने के लिए केंद्र से तालमेल कर चुकी है। केंद्रीय एजेंसियों को ढ्ढक्क एड्रेस भी सौंपे गए हैं।
अमृतपाल को पकडऩे के लिए पुलिस होशियारपुर, जालंधर और फगवाड़ा एरिया में काफी सक्रिय है। पुलिस ने कई गांव घेर रखे हैं और आन-जाने वाले वाहनों की चेकिंग की जा रही है। वहीं दूसरी तरफ पुलिस अमृतपाल सिंह का यूपी और उत्तराखंड कनेक्शन ढूंढने में जुट गई है।























