
खालिस्तानी समर्थक अमृतपाल का एक और करीबी चढा पुलिस के हत्थे
पंजाब भर के 300 से अधिक डेरों मे पंजाब पुलिस का सर्च ऑपरेशन
जोगा सिंह से पूछताछ मे हो सकते है कई बडे खुलासे
चंडीगढ़, 31 मार्च (विश्व वार्ता) खालिस्तानी समर्थक अमृतपाल सिंह के खिलाफ ऑपरेशन के आज 14वें दिन पुलिस को बडी सफलता हाथ लगी है। जोगा सिंह को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पता चला है कि जोगा सिंह को लुधियाना से पकड़ा गया है। अमृतपाल जब भागा था तो उसके साथ जोगा सिंह ही था। फिलहाल पुलिस उससे पूछताछ में जुट गई है। संभावना जताई जा रही है कि वह अमृतपाल के छिपे होने को लेकर बड़ा खुलासा कर सकता है। पुलिस सूत्रों के मुताबिक जोगा 2 हफ्ते पहले अमृतपाल के साथ भागा था।
अमृतपाल सिंह की नई वीडियो आने के बाद पंजाब पुलिस व खुफियां एंजेसियों ने ऑपरेशन को और तेज कर दिया है। 14 दिन से चल रही अमृतपाल की तलाश और विभिन्न इलाकों में सामने आ रही उसकी फुटेज पर अमृतपाल ने अपना एक वीडियो जारी कर विराम लगा दिया है। दूसरी तरफ श्री हरिमंदिर साहिब के आस-पास के क्षेत्रों में पंजाब पुलिस एवं अर्धसैनिक बलों द्वारा फ्लैग मार्च निकाले जा रहे हैं, वहीं दूसरी तरफ राज्य का खुफिया तंत्र लगातार अमृतपाल का सुराग निकालने में जुटा हुआ है।























