
क्या दिल्ली को आज मिलेगा नया मेयर, चुनाव के लिए वोटिंग प्रक्रिया शुरू
मीनाक्षी लेखी ने डाला पहला वोट
चंडीगढ, 22 फरवरी (विश्ववार्ता) दिल्ली को क्या आज मिल जायेगा नया मेयर मिलेगा इसका जबाव आज मिल जायेगा क्योकि दिल्ली नगर निगम सदन की बैठक सुबह 11 बजे से निगम मुख्यालय में शुरू हो चुकी है। मेयर चुनने के लिए यह चौथी कोशिश हो रही है।
तीन असफल प्रयासों के बाद अब सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर चुनाव के लिए मंच तैयार हो गया है और उम्मीद है कि दिल्ली को आज को नया मेयर मिल जाएगा. चुनाव के लिए डेढ़ घंटे का समय तय किया गया है। आप की तरफ से मेयर पद के लिए ईस्ट पटेल नगर वार्ड से पार्षद शैली ओबराय प्रत्याशी हैं तो भाजपा की ओर से शालीमार बाग से पार्षद रेखा गुप्ता उम्मीदवार हैं। मेयर चुनाव का मामला दो बार सुप्रीम कोर्ट तक पहुंचा है।























