
चंडीगढ़, 23 मार्च (विश्व वार्ता)- पंजाब विधानसभा के बजट सत्र के आखिरी दिन सूचना एवं जनसंपर्क मंत्री चेतन सिंह जोडामाजरा कुछ अलग अंदाज में विधानसभा पहुंचे। उन्होंने कुर्ता-पायजामा के अपने पारंपरिक परिधान के बजाय डेनिम जींस-टी-शर्ट पहनी थी। जिसे लेकर वह चर्चा का विषय बने रहे।
























