
प्लेऑफ की उम्मीद को बरकरार रखा
शारजाह. आईपीएल 2021 में केकेआर ने दिल्ली कैपिटल्स को 3 विकेट से हराया. केकेआर ने प्लेऑफ में पहुंचने की उम्मीद को जिंदा रखा है. दिल्ली ने मैच में पहले खेलते हुए 9 विकेट पर 127 रन बनाए. जवाब में केकेआर ने लक्ष्य को 18.2 ओवर में 7 विकेट के हासिल कर लिया. दिल्ली 16 अंक के साथ टेबल में दूसरे नंबर पर है. उसे प्लेऑफ में सीधे क्वालिफाई करने के लिए अभी भी इंतजार करना होगा.





















