
केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह का हरियाणा दौरा कल, सभी तैयारियां पूरी
राज्य की सुरक्षा व्यवस्था चौकस
चंडीगढ, 13 फरवरी (विश्ववार्ता) हरियाणा की धरती पर एक बार फिर भाजपा मिशन-2024 की तैयारियों को लेकर केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह कल यानि की 14 फरवरी को हरियाणा दौरे पर आ रहे हैं। इस दौरान वे सरकारी कार्यक्रमों में शिरकत करेंगे। अपने एक दिवसीय प्रवास के दौरान शाह संगठन की दो बैठकों को भी संबोधित करेंगे। भाजपा हरियाणा प्रदेश मीडिया एवं सोशल मीडिया प्रमुख डा. संजय शर्मा ने बताया कि अमि शाह का दौरा संगठनात्मक दृष्टि से काफी महत्वपूर्ण हैं। उन्होंने बताया कि भाजपा मिशन-2024 की तैयारियों में लगी हुई इसलिए शाह का दौरा हरियाणा भाजपा के लिए बहुत ही मायने रखता है।
डा. संजय शर्मा ने बताया कि केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह करनाल में पुलिस विभाग के एक कार्यक्रम में शामिल होंगे। इसके बाद एक और उनका सरकारी कार्यक्रम होगा। दोपहर बाद करनाल और सोनीपत में भाजपा बूथ स्तर के पदाधिकारियों की बैठक लेंगे। करनाल में 1000 और सोनीपत में लगभग 1500 कार्यकर्ता बैठक में शामिल होंगे शर्मा ने बताया कि गृहमंत्री शाह का दौरा कार्यकर्ताओं में नई उर्जा भरने का काम करेगा।























