
कुछ ही देर मे पता चलेगा दिल्ली को कौन होगा मेयर, दिल्ली मेयर चुनाव की वोटिंग खत्म
नतीजे कुछ देर में
चंडीगढ, 22 फरवरी (विश्ववार्ता) दिल्ली को आज नया मेयर मिल जायेगा इसका जबाव कुछ ही देर मे मिल जायेगा क्योकि मेयर चुनाव की वोटिंग खत्म होने के तुरंत बाद काउंटिंग शुरु हो गई है। चुनाव में कुल 241 पार्षदों ने वोटिंग की। वहीं, कांग्रेस पार्षदों ने चुनाव का बहिष्कार कर दिया। तीन बार चुनाव टलने के बाद सिविक सेंटर में आज सुबह 11.20 बजे मतदान शुरू हुआ था, जो करीब 2 घंटे चला।























