
कांग्रेस नेता पवन खेड़ा की बढ़ी मुश्किलें, पुलिस ने दिल्ली एयरपोर्ट से किया गिरफ्तार
चंडीगढ, 23 फरवरी (विश्ववार्ता) कांग्रेस नेता पवन खेड़ा को असम पुलिस ने दिल्ली एयरपोर्ट से गिरफ्तार किया है।दरअसल पवन खेड़ा दिल्ली से रायपुर जा रही फ्लाइट में बैठने वाले थे। लेकिन उन्हें रायपुर जाने से रोक दिया गया। कांग्रेस ने पहले दावा किया कि पवन खेड़ा को दिल्ली एयरपोर्ट पर पुलिस ने हिरासत में लेने का प्रयास किया गया। असम पुलिस के आईजीपी प्रशांत कुमार भुइयां ने बताया कि असम के दीमा हसाओ के हाफलोंग में कांग्रेस नेता पवन खेड़ा के खिलाफ मामला दर्ज किया गया।























