
कांग्रेस नेता पवन खेड़ा को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत
चंडीगढ, 23 फरवरी (विश्ववार्ता) कांग्रेस नेता पवन खेड़ा को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के खिलाफ कथित टिप्पणियों को लेकर अपने खिलाफ दर्ज कई प्राथमिकियों में राहत प्रदान करते हुए सुप्रीम कोर्ट ने अंतरिम जमानत दे दी है। खेड़ा ने उच्चतम न्यायालय को बताया कि प्रधानमंत्री मोदी के खिलाफ टिप्पणियों को लेकर उनके विरुद्ध उत्तर प्रदेश के लखनऊ और वाराणसी तथा असम में कई प्राथमिकी दर्ज की गई हैं तो कोर्ट ने यह भी कहा कि तीनों मामले की सुनवाई एक ही जगह की जाए।























